दिल्ली-नोएडा में सुबह से चल रहीं तूफानी हवाएं, क्या मौसम फिर कुछ रंग बदलने वाला है?

नई दिल्ली: चार दिन बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। लेकिन लोगों को इसने 40 से 50 डिग्री वाली गर्मी का अहसास करवाया। इसकी वजह से लोग बेहाल रहे। इसकी वजह यही थी कि हवाओं में नमी की वजह से चिपचिपी पसीने वाली गर्मी से लोगों का सामन

4 1 21
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: चार दिन बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। लेकिन लोगों को इसने 40 से 50 डिग्री वाली गर्मी का अहसास करवाया। इसकी वजह से लोग बेहाल रहे। इसकी वजह यही थी कि हवाओं में नमी की वजह से चिपचिपी पसीने वाली गर्मी से लोगों का सामना हुआ। शाम साढ़े पांच बजे हीट इंडेक्स 47 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रात से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं की वजह से सुबह लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कल से बारिश और तूफान के आसार हैं।
कल दिनभर गर्मी से लोगों का हाल रहा बेहाल
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री रहा। इसकी वजह से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही नमी तो अधिक थी ही। साथ ही न्यूनतम तापमान भी अधिक दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री के स्तर पर रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री और पीतमपुरा में यह 30 डिग्री के स्तर पर रहा। वहीं अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 41 से 73 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री के आसपास रहा। हीट इंडेक्स हवा में नमी और तापमान को मिलाकर बताया जाता है। इससे पता चलता है कि वास्तव में व्यक्ति को गर्मी कैसा महसूस करवा रही है।

आज चल रही तेज हवाएं
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आंशिक बादल जाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। 10 मई को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 11 मई को भी बूंदाबांदी की संभावना है। बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 12 मई को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। आंशिक बादल रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवा बह सकती है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 13 और 14 मई को आंशिक बादल रह सकते हैं। मौसम शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 24 डिग्री तक रह सकता है।

तेज हवाएं तापमान पर लगाएंगी ब्रेक
स्काईमेट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से हवा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव हुआ है। मौजूदा सतही हवाएं अगले कुछ दिनों तक तापमान को बढ़ने से रोकेंगी। इस हफ्ते तापमान 40 से 41 डिग्री से उपर जाने की संभावना नहीं है। 9 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। 10 से 13 मई के बीच बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की उम्मीद है। बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और कुछ देर तक तेज बारिश की संभावना भी है। सुबह से दोपहर तक बारिश ब्रेक पर रहेगी। इसकी वजह से तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। 14 मई और उसके बाद प्री-मॉनसून गतिविधियां बंद हो जाएगी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: वोट न करने वालों को मिले सजा, अभिनेता परेश रावल ने उठाई मांग

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। कुल 264 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। डिंडोरी से केंद्रीय मंत्री डॉ.

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now